/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/20/mothers-1608463984.jpg)
मां एक दुनिया में ऐसी जीव है जिसे भगवान का दर्जा दिया गया है। उसी तरह से बाप भी एक ऐसा ही जीव है जिसे भगवान का कोई दर्जा नहीं दिया गया है। बाप को वैसे तो एक शैतान का एक रूप दिया गया है लेकिन ऐसा क्यों, कभी सोचा है। एक सवाल जो दुनिया के हर शख्स के मन में आता है कि मां को हमेशा अपने बच्चे पर प्यार आता और दूसरी और बाप को हमेशा गुस्सा ही आता है। ऐसा क्यों है इसके पीछे वैसे कई धार्मिक कहानियां है लेकिन सच तो साइंस के पास है।
धार्मिक कहानियों में वैसे कई तरह से मां को चित्रित किया गया है लेकिन बाप को एक गुस्से और शैतान का ही चित्र दिया है। अगर सच में बात करें तो इसके पीछे साइंस है जिसके कारण मां को प्यार और बाप को गुस्सा आता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में न्यूरोबायोलॉजी की प्रोफेसर कैथरीन डुलाक 57 साल की फ्रांसीसी वैज्ञानिक ने बच्चों के प्रति रवैये के लिए जिम्मेदार तंतुओं की खोज की है। यह खोज इंसान और दूसरे स्तनधारियों में पाए जाते हैं।
कैथरीन डुलाक ने प्रयोग में देखा कि चुहिया हमेशा अपने छोटे बच्चों का ख्याल रखती है, उन्हें प्यार करती है जबकि नर चूहा परिस्थितियों के मुताबिक उन पर हमले करता है। इस रवैये के लिए जिम्मेदार तंतु नर और मादा दोनों में होते हैं। हार्मोंस में बदलाव के कारण यह बदल सकते हैं। चूहे बाप बनने के बाद बच्चों को प्यार करने लगते हैं, दूसरी तरफ तनाव के आलम में कोई मां अपने बच्चों को मार भी सकती है। जो कि सच है मां जितना प्यार करती है उतना ही गुस्सा भी करती है कभी कभी। तो मां बाप का यह रिश्ता हमेशा चलता रहता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |