नई दिल्ली। भारतीय समाज में हमेशा से यही माना जाता रहा है कि शादी के लिए लड़की संस्कारी और लड़का अच्छा पैसा कमाने वाला होना चाहिए। ऐसी लोगों का मिलन शादी को पूरी जिंदगी तक सफल बनाता है। हालांकि, आज के समय में लड़कियां भी नौकरी करके पैसा कमाने लगी हैं, लेकिन फिर भी विवाह के लिए उनका नौकरी करना ज्यादा जरूरी नहीं होता। इसी वजह से लड़कों पर ज्यादा कमाने का प्रेशर जरूर बढ़ जाता है। ऐसे में भारतीय लड़कियों को कितनी सैलरी कमाने वाले लड़के पसंद आते हैं उसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।

यह भी पढ़ें : पानीपत के मैदान से RSS बड़ा ऐलान, अब महिलाओं की भी लगेगी शाखा, जानिए कैसे

लड़कियों को पसंद हैं इतना पैसा कमाने वाले लड़के

इंडियन मैट्रिमोनियल साइट शादी.कॉम द्वारा प्रकाशित 'इंडियाज मोस्ट एलिजिबल' के पहले संस्करण के आंकड़ों के अनुसार भारतीय लड़कियों के लिए शादी के लिए पुरुषों का सैलरी स्लैब बहुत जरूरी होता जा रहा है। इस स्टडी से पता चलता है कि 7 से 10 लाख रुपये के बीच सालाना सैलरी कमाने वाले लड़के अन्य पुरुषों की तुलना में शादी के लिए 7% तक पसंद किए जाते हैं। हालांकि, इससे ज्यादा या कम सैलरी होने पुरुषों की एलिजिबिलिटी बढ़ या घट सकती है। आज के समय में शादी के लिए सबसे ज्यादा मांग 30 लाख से ज्यादा कमाने वाले लड़कों की है।

इसलिए जरूरी है शादी में पैसा

​शादी के लिए पैसा भी उतना ही जरूरी है जितना आपसी तालमेल और प्यार। क्योंकि शादी एक नए परिवार की शुरुआत के लिए की जाती है। ऐसे में खर्चा एक बहुत बड़ा मामला होता है जिसको संभाले रखने के लिए पैसे की जरूरत होती है। इसी वजह से शादी से पहले लड़के-लड़की की कमाई और प्रॉपर्टी के बारे में परिवार वाले बहुत बारीकी से जांच पड़ताल करते हैं।

पैसा बन सकता है शादी टूटने का कारण

आज के समय में पैसे को लेकर लड़ाई होना तलाक का दूसरा प्रमुख कारण बनकर सामने आया है। पैसे की कमी के वजह से पत्नी व बच्चों की आवश्यकता पूरी करने में असमर्थता और इसकी वजह से उधार लेना रिश्ते में तनाव और चिंता को बढ़ा देता है। इसके कारण कई बार पार्टनर स्थिति को सही तरह से हैंडल नहीं कर पाते हैं और शादी टूट जाती है।

यह भी पढ़ें : बिन ब्याही माताओं पर मेहरबान हुई सरकार, बच्चे पैदा करने पर दे रही इतनी सारी सुविधाएं

शादी के लिए पुरुषों को इसलिए पड़ता है कमाना

भारतीय हमारे समाज में एक प्रथा चली आ रही है जिसके अनुसार पुरुष बाहर कमाते हैं और महिलाएं घर का मैनेजमेंट संभालती हैं। इसी वजह से पुरूषों द्वारा पैसा कमाना जरूरी है। इसी वजह से आज के समय में जब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, ताकि पैसे की कमी होने पर परिवार टूटे नहीं।