/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/09/12/mary-kom-1568267640.jpg)
भारतीय खेल इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि एक महिला एथलीट को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने की सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय की ओर से 6 बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम के नाम की शिफारिश की गई है। मैरीकॉम को 2013 में पद्म भूषण और 2006 में पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।
हालांकि इस बार सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि खेल मंत्रालय की ओर पद्म सम्मान के लिए 9 एथलीट के नाम भेजे गए हैं और सभी नाम महिलाओं के हैं। वर्ल्ड चैंपियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा गया है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। सिंधु का नाम इस सम्मान के लिए 2017 में भी भेजा गया था, लेकिन वो फाइनल सूची में जगह नहीं बना पाईं। हालांकि उनको 2015 में पद्म श्री मिल चुका है।
मैकी कॉम और सिंधु के अलावा अन्य पद्म सम्मान के लिए अन्य 7 महिला खिलाड़ियों में कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी कैप्टन रानी रामपाल, पूर्व शूटर सुमा शिरुर और पर्वातारोही जुड़वा बहनें ताशी और नुंगशी मलिक। इन सभी के नामों को गृह मंत्रालय की पद्म अवार्ड कमिटी को भेज दिया गया है। अवार्ड के लिए चयनित नामों का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2020 को किया जाएगा।
रियो ओलिंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वालीं सिंधु ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है, वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराया था।
आपको बता दें कि मणिपुर की रहने वाली मैरी कॉम अप्रैल 2016 में भाजपा की अनुशंसा पर राज्य सभा सदस्य चुनी गईं। 36 वर्षीय मैरी कॉम अपने दूसरे ओलिंपिक (2020 टोक्यो गेम्स) में क्वॉलिफाइ करने की कोशिश में लगी हैं। 2012 के लंदन ओलिंपिक में वह ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। मैरीकॉम पिछले साल 48 किलोग्राम में रिकॉड छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |