
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी ने असम के रहने वाली आंचल और नेपाल के रहने वाले सुजन की जोड़ी को धमाकेदार टक्कर दी। कैप्टन करिश्मा चौहान के चैलेंज राउंड में दोनों जोड़ियों ने एक साथ धमाकेदार प्रस्तुति दी। बता दें कि आंचल-सुजन डांस प्लस सीजन 4 के रनरअप रहे थे। वहीं सूरज भार्गव और प्रियंका की जोड़ी टीम सुरेश से हैं। दोनों जोड़ियों ने 'हाय रामा ये क्या हुआ' गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। परफॉर्मेंस के दौरान सभी जज वाह करते नजर आए। इस परफॉर्मेंस की सभी जजों ने खूब तारीफ की। इस परफॉर्मेंस के लिए सूरज भार्गव और प्रियंका की जोड़ी को 35 अंक मिले। इस एपिसोड में कोरियो ग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर गेस्ट के तौर पर आए थे।बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद देश के चर्चित डांस रियलिटी शो में भाग ले रहे हैं। सूरज ने बताया था कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरिए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वे मुंबई की ओर रूख कर गए। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला। सूरज के पिता प्रकाश ज्योतिषी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के व्यवस्थापक हैं। माता सरोज देवी गृहिणी है। सभी पंदरिवा चौक के रहने वाले है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता भी गदगद है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |