9 महीने की गर्भवती महिला ने 5 मिनट में 1.6Km दौड़कर सबको हैरान करने का कारनामा कर दिखाया। इस महिला का वीडियो Michael Myler ने यूट्यूब पर शेयर किया है। इसमें उनकी वाइफ Makenna दौड़ रही हैं।

दरअसल, उन्होंने अपनी वाइफ के साथ एक शर्त लगाई थी। उनके मुताबिक, 9वें महीने में उनकी वाइफ 8 मिनट में एक मील की दौड़ पूरी करती लेकिन उनकी वाइफ ने ऐसा नहीं होने दिया बल्कि उन्होंने 9वें महीने में 5.25 सेकेंड में ये दौड़ पूरी कर दी।वीडियो तो देखिएपहली बात ये कि बंदा शर्त हार गया। 100 डॉलर गए।
दूसरी बात वो खुश हैं कि वो अपनी पत्नी से हारे। क्योंकि जिस तरीके से वो दौड़ रही थीं उसके देखकर देखने वाले भी दंग रह गए कि प्रेग्नेंसी के अंतिम महीने में भी वो इतनी तेज दौड़ रही हैं।क्या बोले यूजर्स?एक यूजर ने लिखा कि वो गर्भवती नहीं हैं पर फिर भी इतनी तेज नहीं दौड़ पाते। जबकि एक यूजर ने इस महिला को आयरन लेडी कह दिया।