/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/24/girl-kiss-1614179585.jpg)
प्यार महोब्बत करना आजकल की दुनिया एक दश्तुर जैसा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी प्यार करते हैं। प्यार में किस करना एक आम बात हैं। लेकिन क्या हो अगर किस करना जिंदगीभर के लिए कलंक बन जाए। इसी तरह की एक घटना स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में हुई है। जहां प्रेमिका ने बहुत प्यार से किस किया और प्रेमी को जिंदगीभर का रोना हो गया।
जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला साल 2019 का है। एडिनबर्ग की एक महिला ने एक शख्स को ऐसा किस किया कि वह हमेशा के लिए गूंगा हो गया। बताया गया है कि जेम्स मैकेंजी की किसी बात को लेकर एक अनजान महिला बेथानी रयान से झगड़ा हो गया। हैरानी की बात तो यह है कि ये दोनों एक-दूसरे को जानते भी नहीं थे। दोनों के बीच जोरदार लड़ाई हो गई।
लड़ाई करते करते बेथानी गुस्से में जेम्स के नजदीक आई और उसके होंठों को चूमने लगी जेम्स को चूमते चूमते बेथानी ने उसकी जीभ को दांतों काट दिया। लड़ाई की सजा दी वो भी प्यार से। बेथानी ने उसकी जीभ नीचे थूकी, जेम्स को सीरियस कंडीशन में अस्पताल में ले जाया गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |