/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/20/a-1618916320.jpg)
विश्व भर में कोरोना कहर बरसा रहा है। इसे देखते हुए लगभग सभी देश तेजी से अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की खुराक देने में जुटे हैं। अमेरिका में भी कोरोना वैक्सीनेशन को बड़े पैमाने में अंजाम दे रहा है। लेकिन अमेरिका के बाल्टीमोर की एक महिला अचानक से कोरोना वैक्सीन लेने पहुंचने के बाद सुर्खियों में आ गई। सोशल मीडिया में महिला की तस्वीरें वायरल होने लगी। लोग भी वैक्सीन लेने पहुंची महिला के साथ तस्वीरें लेते नजर आए। दरअसल महिला ने वैक्सीन लेते समय शादी का जोड़ा पहना हुआ था। इसी को लेकर लोगों में आश्चर्य की स्थिति बनी हुई थी।
शादी का जोड़ा पहन कर कोरोना की वैक्सीन लेने पहुंची महिला से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आप शादी करने नहीं कोरोना की वैक्सीन लेने आईं हैं तो फिर ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं इस पर महिला ने पूरी कहानी बताई। महिला ने बताया कि 1 साल पहले उसकी शादी तय हुई थी लेकिन उसकी शादी कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से टूट गई। उसी समय उसने यह शादी का जोड़ा खरीदा था लेकिन आज तक उसे पहनने का मौका नहीं मिला था। यही कारण है कि आज कोरोना की वैक्सीन लेते समय शादी के जोड़े में पहुंच गई।
अमेरिकी महिला ने बताया कि वह कोरोना वैक्सीन लेने के इस अनुभव को यादगार बनाना चाहती थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह ऐसा क्या करें कि उसके लिए यह वैक्सीनेशन एक यादगार मूमेंट बन जाए। इसी के बाद महिला ने शादी के जोड़े में कोरोना वैक्सीन लेने की ठानी। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई। सच में उसकी इस सोच से कोरोना वैक्सीनेशन उसके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |