ब्रह्माण्ड में कई तरह की घटनाएं होती रहती है। यूनिवर्स में कई बार ऐसी घटानाएं घटीत हो जाती है जिससे इंसान एक चमत्कार मानता है। इसी तरह से वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक शोध की हैरान कर देने वाली घटना के बारे में बताया है कि मंगल पृथ्वी के सबसे पास आ गया है। धरती से कई प्रकाश मील दूरी धरती से किसी ग्रह को देखना वाकई में एक अद्भुत नजारा है। मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होना किसी रोमांचित से कम नहीं हैं। वैसे तो मंगल और पृथ्वी हर 26 माह बाद एक-दूसरे के पास आ जाते हैं।


बताया जा रहा है कि दोनो ग्रहों के अंडाकार पथ में घूमने के कारण और पृथ्वी और मंगल की कक्षा कुछ डिग्री से झुकी होने के कारण इस दूरी का मान घटता-बढ़ता रहता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि साल 2003 में मंगल धरती के जितने नजदीक था, उतनी नजदीक तो अब 2287 में ही आएगा। क्योंकि मंगल ग्रह धरती से कहीं से भी देखा जा सकता है। जैसे धरती से चांद नजर आता है ठीक वैसे ही मंगल धरती से नजर आता है। हर दो साल में आने वाली नजदीकी के समय मंगल पर अंतरिक्ष अभियान भेजने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।


जानकारी के लिए बता दें कि नासा का पर्सेवेरेन्स रोवर मंगल की यात्रा पर है, जो फरवरी 2021 में मंगल पर उतरेगा। अमेरिका के अलावा यूएई और चीन के भी अंतरिक्षयान मंगल की यात्रा कर रहे हैं। वैसज्ञानिकों ने बताया है कि आकाश में 20 साल बाद गुरू और शनि भी अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं, इसलिये शाम के समय जब आप आकाश में देखेंगे तो चमकता गुरु और उसके साथ जोड़ी बनाता शनि भी नजर आता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ग्रहों की बढ़ती नजदीकियों एक नई सृष्टी को जन्म देने जैसे हो सकता है। लेकिन इसमें काफि वक्त लगेगा।