/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/15/weirdest-creatures-1631690137.jpg)
कभी-कभी समुद्र से बाहर ऐसी चीजें आ जाती है जिनको देखकर लोगो के होश उड़ जाते हैं। अब तक कई बार समुद्र के गहरे पानी से बहकर आए तटों पर आए जीव किनारों पर देखे गए हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा दानव समुद्र से बाहर आया है कि उसें देखकर लोगों के होश उड़ गए। इससें यह भी अदाजा लगाया जा रहा है समुद्र के अंदर एलियंस रहते हैं।
साल 2013 के अक्टूबर में एक विशालकाय स्क्विड स्पेनिश समुद्र तट पर बहकर आ गया था जो बहुत ही बड़े आकार का था। विशालकाय स्क्विड को लेकर सदियों से अलग-अलग काल्पनिक दावे किए जाते रहे हैं। यह बेहद आसामान्य जीव दुनिया के सबसे बड़े अकशेरूकीय हैं जिनकी आंखें दुनिया में सबसे बड़ी होती हैं। ये गहरे पानी में रहते हैं और बहुत दुर्लभ ही पानी से बाहर आते हैं। लाइव साइंस के मुताबिक अक्टूबर 2013 में देखा गया स्क्विड करीब 13 फीट से ज्यादा लंबा था और इसका वजन 330 किलोग्राम से ज्यादा था।
वहीं फिलीपींस के ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के निवासियों के लिए मई 2018 की सुबह सामान्य नहीं थी। वे समुद्र के किनारे एक विशालकाय बालों वाले जानवर को देखकर आश्चर्य में थे। इससे पहले कि विशेषज्ञ इस जीव की जांच और पहचान करते स्थानीय लोगों ने 20 फुट लंबे इस जानवर का नाम 'The Globster' रखा दिया। किसी आम सड़ते समुद्री जीव की तरह इसकी गंध भी बहुत चौंका देने वाली थी। बाद में वैज्ञानिकों ने समझाया कि फूला हुआ शरीर शायद एक व्हेल का अवशेष था और संभवतः मांसपेशी फाइबर के डिकंपोज होने की वजह से इसकी त्वचा पर बाल जैसा जाल बिछा हुआ है।
इसी साल मई में एक मछुआर ने कैलिफ़ोर्निया के क्रिस्टल कोव स्टेट पार्क में एक एंगलरफ़िश का शव देखा था जो आमतौर पर गहरे पानी में पाई जाती है। यह नजारा दुर्लभ के साथ-साथ चौंकाने वाला भी था क्योंकि यह मछली करीब 914 मीटर गहरे पानी में पाई जाती है और दिखने में बेहद डरावनी होती है। यह मछली बेहद चरम परिस्थितियों में भी जिंदा रह सकती है। गहरे पानी में न सिर्फ तापमान बर्फीला होता है बल्कि यहां आसामान्य दबाव का भी सामना करना पड़ता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |