एक शख्स ने 1 अरब 74 करोड़ रूपये खर्च करके माथे पर तीसरी आंख लगवा ली, लेकिन अब उसकी हालत खराब हो रही है। इस शख्स ने दुनिया को अपने सबसे महंगे इन्वेस्टमेंट दिखाने की के सनक में अपने माथे पर हीरा ही सिलवा लिया। यह इन्वेस्टमेंट है 11 कैरट का पिंक हीरा है। तीसरी आंख जैसे नजर आने वाले इस हीरे की वजह से शख्स को काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। उसने तस्वीरों के जरिये लोगों को अपने नए लुक को दिखाया।

इस शख्स की पहचान रैपर रिमेरे बैसिल वुड्स के रूप में हुई है। वुड्स को ज्यादातर लोग लिल उजी वेर्ट के नाम से जानते हैं। इसने कुछ समय पहले 11 कैरट का एक पिंक हीरा खरीदा था। इस हीरे के लिए वो 2017 से ही पैसे जोड़ रहा था। इस हीरे की कीमत 1 अरब 74 करोड़ रुपए है। वुड्स ने सोचा की जब उन्होंने इतने पैसे खर्च किये हैं तो इस पत्थर को ऐसे यूज किया जाए कि सारी दुनिया देखे।

वुड्स ने अपने इंवेस्टमेंट को दुनिया को दिखाने के लिए इस हीरे को अपने माथे पर सिलवा लिया। उसने 30 जनवरी को इस हीरे के बारे में ट्वीट किया था तभी से लोग इस हीरे के बारे में और ज्यादा जानना चाह रहे थे। दरअसल ये तीसरी आंख दुनिया भर के लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसके बाद अपने फैंस के लिए वुड्स ने इस हीरे की नई तस्वीर शेयर की। इसमें देखा गया कि वुड्स ने हीरे को अपने माथे पर टंकवा लिया है। 10 से 11 कैरट का ये हीरा वुड्स की तीसरी आंख जैसी दिख रही है।