/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/21/1-1640087287.jpg)
अक्सर भारत में कई बार ऐसे मामले देखे गए हैं जब गाय या अन्य जानवर बच्चे देते हैं तो यह अजीब किस्म के पैदा होते हैं। किसी बछड़े का मुंह अजीब रहता है, टांगे चार की बजाय अधिक रहती हैं और कई बार सिर भी एक से अधिक रहता है। हाल ही में ब्राजील से एक ऐसा ही विचित्र मामला देखने को मिला जब वहां की एक गाय ने बछड़ा दिया तो लोग इस वजह से डर गए क्योंकि इस बछड़े का दो सिर था। इतना ही नहीं लोग उसके नजदीक नहीं जा रहे थे।
दरअसल, यह घटना ब्राजील के नोवा वेनेसिया नामक शहर (The city of Nova Venecia, Brazil) की है। 'डेली स्टार' की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले दिनों ही घटी है। इस बछड़े को जन्म देने वाली गाय के मालिक ने इसके बारे में विस्तार रूप से स्थानीय मीडिया को बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स का नाम डेल्सी बुसाटो है। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह पैदा हुआ, किसी को कुछ समझ नहीं आया ऐसा कैसे हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स ने बताया कि जब गाय बछड़े को जन्म दे रही थी तो उसे काफी परेशानी आ रही थी। लगा कि शायद गाय दो जुड़वा बछड़ों को जन्म देगी, लेकिन जन्म के बाद हमने देखा कि यह एक ही बछड़ा है। बछड़े के पैदा होने के बाद उसने जानवरों के डॉक्टर से मुलाकात की और इस बारे में बताया, डॉक्टर भी बछड़े के बारे में जानकर हैरान रह गए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |