/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/11/1-1681216708.jpg)
आज हम जिन बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, उनकी स्टोरी एक दम अलग है। ये बहनें एक-दूसरे की परछाई है। एक तो हैं। ऊपर से आइडेंटिकल ट्विन्स हैं। आइडेंटिकल ट्विन्स यानी ये हूबहू एक दूसरे की ही तरह दिखती हैं। जो कमी बाकी भी रह गई थी, उसे इन बहनों ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिये पूरी कर ली। दो करोड़ रुपए की सर्जरी करवा कर ये बहनें अब एक-दूसरे की परछाई सी नजर आने लगी हैं।
यह भी पढ़ेंः असम-मिजोरम सीमा से हो रही विदेशी जानवरों की तस्करी, 9 जानवर बरामद
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इन बहनों की कहानी बेहद अजीबोगरीब है। ना सिर्फ ये दिखती एक जैसी हैं, इनकी सारी हरकतें भी एक जैसी है। इनका कहना है कि थोड़ी भी देर के लिए जुदा होने पर इन्हें बेचैनी होने लगती है। इसे सेपरेशन एंजाइटी कहते हैं। यही कारण है कि ये एक साथ ही टॉयलेट भी जाती हैं और एक ही साथ नहाती भी हैं। ऐना और लूसी डिमसिंक्वे को वर्ल्डस आइडेंटिकल ट्विन्स का खिताब मिला है। ये सारी चीजें आपस में बांट लेती हैं। चाहे वो कपड़े हों या फिर प्रेमी।
जी हां, सही पढ़ा आपने। इन दोनों बहनों का दिल एक ही शख्स पर आ गया था। बिजली मिस्त्री बेन के साथ ही दोनों को प्यार हो गया। बेन भी इन बहनों को बराबर का प्यार करता है। बेन के साथ दोनों बहनें एक साथ बड़े से बिस्तर पर सोती हैं। इस सुपर क्लोज बहनों के जो भी बॉडी फीचर्स अलग थे, उसे भी दोनों ने सर्जरी करवाकर एक जैसा बना लिया। दोनों ने एक जैसे लिप फिलर्स, बूब जॉब्स, फेस टैटू, स्किन नीडलिंग और लेजर ट्रीटमेंट करवाया है। इन सबमें करीब दो करोड़ रुपए का खर्च आया लेकिन दोनों को इसका कोई मलाल नहीं है। दोनों एक-दूसरे की तरह दिखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ेंः सिक्किम के आए अच्छे दिन, CM Prem Singh Tamang ने लॉन्च किया Jio 5G नेटवर्क
इन बहनों का एक ही प्रेमी है। बेन के लिए दोनों के कुछ नियम हैं। रिलेशन के पहले ही दिन से बेन ने कभी किसी एक बहन को किस नहीं किया। अगर वो करेगा तो दोनों को किस करेगा। इसके अलावा इनके सच्चे प्यार में जलन की भावना नहीं है। तीनों पिछले दस साल से एक साथ हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। दरअसल, इसकी इजाजत उन्हें कानून नहीं दे रहा। हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्होंने बताया था कि दोनों बहनें एक साथ प्रेग्नेंट होने की कोशिश में है। अब चाहे जो भी हो, अगर वर्ल्ड सिब्लिंग्स डे मनाया जा रहा है तो इन बहनों की चर्चा तो बेहद जरुरी है। आखिर ऐसी सिब्लिंग्स देखने को कम ही मिलती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |