
दुनिया (world) वाकई बहुत ही अद्भुत है। एक से बढ़कर एक चीज को कुदरत ने तरासा है। घर के बाहर निकर आसामन देखों या पेड़ पौधे, जानवर सभी अनमोल और अद्भुत है। इसी तरह से दुनिया में एक पेड़ ऐसा है जिस पर फल (fruit)नहीं बल्कि बम लगता है जो कि पकने के बाद फट जाता है। है ना गजब का पेड़ का फल, जानिए इसके बारे में जानकारी......
इस पेड़ का नाम 'सैंडबॉक्स ट्री (Sandbox Tree)' है। इसकी लंबाई 100 फीट तक हो सकती है जो कि उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन (Amazon rainforest) में पाए जाते हैं। इसके तने पर करोड़ों नुकिलें कांटे होते हैं। इस पेड़ पर कद्दू की तरह दिखने वाले फल लगते हैं। यह फल खाने लायक नहीं होते हैं क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा जहरीले हैं।
इस फल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह फल पकने के बाद बम (bomb) की तरह फट जाता है। इसका विस्फोट (fruit explosion) बहुत तेज होती है। जिसके कारण इसके बीज कई दूरी तक बिखर जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अगर इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। इस पेड़ की हर एक चीज बहुत ही खतरनाक होती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |