/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/16/maxresdefault-1634376438.jpg)
दुनिया में कई तरह की जगहें है जो बहुत राज छिपाए हुए हैं। वैज्ञानिक कई बार इनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं लेकिन नहीं जान पाते क्योंकि इनको जानना मतलब मौत। दुनिया में अजीबो-गरीब रहस्य भरे पड़े हैं। इनको लेकर कुछ जगहें है जिनके बार में हम आपको बताना चाहते हैं।
रोसवेल, अमेरिका (Roswell, America)-
न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज (Roswell Alien Conspiracy Theories) का हब है। ये जगह साल 1947 में चर्चा में आई थी, जहां एक उड़न तश्तरी (UFO) का दुर्घटना हुआ है जिसका मलबा पड़ा है और उस दिन से लेकर आजतक ये जगह लोगों के बीच रहस्य बनी हुई है।
स्टोनहेंज, इंग्लैंड (Stonehenge, England)-
इंग्लैंड में लोग मानते हैं कि यह यूनिक ब्लूस्टोन सामग्री से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। ऐसे में सवाल यह है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी?
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर, गुजरात (Stambeshwar Mahadev Temple, Gujarat)-

समुद्र में स्थित यह मंदिर दिन में दो बार गायब हो जाता है। यह घटना हर रोज सुबह और शाम के समय होती है। बताया जाता है कि यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि यह प्राकृतिक घटना है, लेकिन लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |