
धरती पर ही स्वर्ग और नर्क है। कोई दूसर तीसरा लोक नहीं होता है। धरती जितनी खूबसूरत है उतनी ही ये खौफनाक भी है। कई खौफनाक जगहों को नरक कहा जाता है जिसका अंत ही नजर नहीं आता है। इसी तरह से बेहद खूबसूरत और अनंत सीमा वाली जगह को स्वर्ग कहा जाता है। चीन में स्वर्ग का दरवाजा है।
चीन के गुआंग्शी के लेये काउंटी में सिंकहोल मिला है। ये इतना गहरा है कि मानों पूरा संसार इसमें समा जाए। लोगों ने इस विशालकाय गड्ढे को 'स्वर्ग का गड्ढा' कहना शुरू कर दिया। इसकी खूबसूरती और गहराई देखकर इसे स्वर्ग का गड्ढा या रास्ता कहना शुरू कर दिया, लेकिन ये पहली प्रकृति संरचना नहीं है, जिसे चीन के लोगों ने ये खास नाम दिया है।
चीन में ही 5000 फीट की ऊंचाई पर एक ऐसी गुफा है, जिसे दुनियाभर में 'स्वर्ग का रास्ता' के नाम से जानते हैं। चीन के तियानमेन माउंटेन पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है। ये गुफा 5000 फीट की ऊंचाई पर है। इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। वहां के लोग इस बारे में कहते हैं कि 253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूटने के कारण इस गुफा का निर्माण हुआ था। इस गुफा की लंबाई 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट और चौड़ाई 187 फीट है।
ये गुफा प्रकृतिक तौर पर तैयार हुआ है। इस गुफा तक पहुंचने के लिए लोगों को 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बादलों के बीच घिरा ये गुफा देखने में बहुत खूबूसरत हैं। बादलों के बीच झांकता ये गुफा प्रकृति का बेहतरीन नमूना है, जिसके कारण लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहने लगे।
यहां पहले वाटरफॉल भी हुआ करती थी, जो सिर्फ 152 मिनट के लिए ही दिखाई देती थी और अचानक गायब हो जाती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वाटरफॉल का पानी 1500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिता था, लेकिन अब ये वाटरफॉल गायब हो चुका है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |