/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/29/a-1609215372.jpg)
मिलिए इस दुनिया की सबसे मोटी औरत से जिसका वजन 342 किलो है और उम्र 38 साल। अब वो शादी करने जा रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड 22 साल के हैं और उनका नाम टोनी सॉर है।
इस औरत का नाम है चैरिटी पीयर्स और वो अमेरिका के टेक्सस में रहने वाली हैं। अपने भारी-भरकम वजन के कारण वो घर में ही रहती हैं। शादी सही तरीके से करने के लिए आजकल चैरिटी अपना वजन घटाने में लगी हुई हैं। वो अपने मंगेतर और ब्वॉयफ्रेंड से दोगुने से भी ज्यादा वजन की हैं।
फिर भी हर औरत के तरह पहा़ड़ी पर खुद से चढ़, शादी के बाद पहला डांस करने की हसरत रखती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। चैरिटी अपने सपने की वजन की होना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि उनका वजन 88 किलो हो जाए। इसी के साथ ही चैरिटी हार्ट अटैक, स्ट्रोक या फिर सदमे से मर जाने के डर में जीती हैं। पर उनके हर पल में उनके मंगेतर उनके साथ रहते हैं। वो उनसे शादी करने को तैयार रहते हैं।
चैरिटी ने साल 2011 में इस दुनिया के तब के सबसे मोटे जाने वाले शख्स को अपने वजन के रिकॉर्ड के सामने पछाड़ दिया था। उनका नाम पॉलिन पॉटर था और उनका वजन 285 किलो था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |