/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/03/2-1638515018.jpeg)
दुनिया विभिन्नताओं (variations) से भरी है। बहुत ही अद्भुत और बहुत ही रोतक है ये दुनिया, जिसके बारे में आधुनिक होने के बाद भी नहीं जान पाए हैं। दुनिया (world) जितनी खूबसूरत दिखती है उतनी है ये खतरनाक भी है। कहते है ना हर खूबसूरत चीज प्यार के काबिल नहीं होती है, ठीक इसी तरह से कुछ जीव है जो दिखने में अच्छे लगते हैं लेकिन हकिकत में ये बहुत ही खौफनाक होते हैं।
इन जीवों को देखने के बाद पता चलता है कि ये धरती के जीव नहीं बल्कि किसी और ग्रह से धरती पर आए हैं। आइए जानते है इन खास किस्म के जीवों के बारे में.....
सी पिग (Sea Pig)- इस जीव का असली नाम 'स्कोटोप्लेन्स (scotoplanes)' है, जो गहरे समुद्र में रहने वाले समुद्री खीरे कहे जाने वाले जीव की एक प्रजाति है। इसकी प्रजातियों को आमतौर पर सी पिग यानी समुद्री सूअर के नाम से जाना जाता है। इनकी बनावट ऐसी होती है कि इन्हें देख कर ऐसा लगता है कि ये दूसरी दुनिया का जीव हो सकता है।
थॉर्नी डेविल (Thorny devil)- ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ये जीव किसी छिपकली (lizard) की तरह दिखता है। इसके पूरे शरीर में नुकीले कांटे होते हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह मौसम के हिसाब से अपने आप को बदल सकता है। अजीब से दिखने के कारण इसे थॉर्नी ड्रैगन(Thorny Dragon) के नाम से बुलाता है तो कोई थॉर्नी लिजार्ड (Thorny Lizard) तो कोई माउंटेन डेविल (Mountain Devil) नाम से पुकारता है।
स्टार नोज मोल (Star nosed mole)- बेहद ही अजीब सा दिखने वाला यह जीव किसी चूहे की प्रजाति का लगता है, लेकिन इसकी नाक सितारे की तरह है, इसीलिए इसका नाम 'स्टार नोज मोल (Star Nose Mole)' रखा गया है। इनकी खासियत ये है कि ये बहुत कम ऑक्सीजन में भी जिंदा रह लेते हैं।

फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |