/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/01/3-1677671600.jpg)
आपने फिल्मों में देखा होगा कि कैदियों को मोबाइल फोन सप्लाई की जाती है। और जेल में बंद कैदी अंदर से ही जुर्म की दुनिया में अपना खौफ बनाते हैं। पर सच में ऐसा होता है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। मगर हाल ही में ऐसा मामला ब्रिटेन में सामने आया है। जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक जेल में कैदी के पास फोन तो मिला ही, साथ में उस फोन पर एक महिला पुलिसकर्मी की अश्लील फोटोज भी मिलीं जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- पार्टनर से झगड़े के बाद अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते में नहीं आएगी खटास
डेली स्टार न्यूज के अनुसार 25 साल की रेचल मार्टिन HMP Guys Marsh में गार्ड थीं और वहां उनका चक्कर 40 साल के एक कैदी से चलने लगा जिसका नाम रेमंड अब्राहम था। हैरानी की बात ये है कि रेचल, अब्राहम के एक बड़े राज के बारे में जानती थीं, फिर भी उन्होंने किसी अन्य पुलिसकर्मी को इसकी सूचना नहीं दी। राज था मोबाइल फोन, जो अब्राहम के पास था।
जब उस फोन की जांच की गई तो उसमें से रेचल की दर्जनों अश्लील फोटोज बरामद हुईं। बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि रेचल उन फोटोज को भेजने के बदले अब्राहम से पैसे ऐंठती थीं। यही नहीं, वो महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स, जेल में अब्राहम को सप्लाई किया करती थीं। बॉर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों का रिश्ता 1 नवंबर 2020 से लेकर 8 मार्च 2021 तक चला। इस दौरान रेचल ने अब्राहम से रुपये लिए। जब बैंक ट्रांस्फर और कैश डिपॉजिट का हिसाब लगाया गया, तब पता चला कि महिलाकर्मी ने कैदी से कुल 12 लाख रुपये अपनी तस्वीरों के बदले ऐंठे।
यह भी पढ़ें- दिल और पेट के लिए अच्छा है अंजीर, खाने के मिलते हैं 4 अद्भुत फायदे
इन पैसों से महिला अपने लिए महंगी चीजें खरीदती थी। जिसके बाद फरवरी 2021 में महिला के कीमती सामानों को देखकर पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद उनकी तलाशी ली और उनके कोट की जेब से रोमांस में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन मिली। 3 दिन बाद पुलिस ने अब्राहम की तलाशी ली, तब जाकर उसके पास से फोन, दो यूएसबी स्टिक, और एक एसडी कार्ड बरामद हुआ जिसमें रेचल की फोटोज थीं। मार्टिन ने उस दिन तबीयत खराब का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली और दो दिन बाद रिजाइन कर दिया। पुलिस ने अप्रैल 2021 में उसके घर पर छापेमारी कर वहां से करीब 3 लाख रुपये बरामद किया। उसके पास से फोन भी बरामद हुआ जिसमें दोनों के अश्लील मैसेज थे और कई ऐसी जानकारियां प्राप्त हुईं जिससे पता चला कि रेचल, अब्राहम से पैसे लेती थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |