/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/03/a-1606979382.jpg)
साल 2020 चल रहा है। लोगों ने धड़ाधड़ ये मीम भी बनाए थे कि भाई इस साल वो हो सकता है जिसकी आपने कभी उम्मीद ना की हो। जब कोरोना हो सकता है, दुनिया इतनी बंद हो सकती है, दूर-दूर हो सकती है तो क्या नहीं हो सकता है।
ऐसा ही कुछ भी हो सकता है टाइप एक वीडियो सामने आया है। इसमें तेंदुए के पीछे पड़ जाते हैं लंगूर। फिर वो ही होता है जो बोला जा रहा है कि भाई 2020 में कुछ भी हो सकता है।
आईएफएस ऑफिसर सुशांता नंदा ने ये वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन भी ये ही दिया कि इस साल तो कुछ भी हो सकता है। वीडियो में दिखता है कि एक तेंदुआ जा रहा है। पीछे उसके कई लंगूर हैं।
वो उसके पीछे भागते हैं। फिर क्या होता है कि तेंदआ भाग लेता है वहां से। एक और वीडियो भी है जिसमें भी ऐसा ही हो रहा है। ये दो वीडियो कंपाइल किए गए हैं। हालांकि ये नहीं पता कि वीडियोज कहां के हैं।
Anything can happen in 2020☺️ pic.twitter.com/aKnY9BDMKz
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 1, 2020
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |