सोना हर किसी को  अच्छा लगता है और जब थकान होतो सोना और भी ज्यादा अच्छा

लगता है। लेकिन क्या हो अगर नींद ही ना आए एक दिन नहीं दो दिन नहीं बल्कि

40 साल तक नींद नहीं आए तो क्या हो। ये बहुत ही अजीब है लेकिन ऐसा होता है। यह एक तरह से बीमारी होती है जिससे इंसान को नींद नहीं आती है। इस तरह की एक महिला है जो 40 सालों तक नहीं सोयी है। वो कहती है कि उसे नींद ही नहीं आती है।


बता दें कि इस तरह की अनोखी महिला चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली ली ज्हानयिंग नाम की महिला है जो 40 सालों में एक बार भी नहीं सोयी है। विश्वास करना मुश्किल है मगर उसके पति का भी यही कहना है कि ली को उन्होंने कभी सोते हुए नहीं देखा है। ली के लिए सोना अब एक धुंधली सी याद बन गई है। लेकिन राज से पर्दा तब उठा जब डॉक्टर्ल ने ली की नींद कर शोध करना शुरू किया।

कई डॉक्टरों ने इसे पागल समझकर नजरअंदाज कर दिया लेकिन वाकई में यह बहुत ही दिलचस्प है। ली ने बीजिंग के अस्पताल में चेकअप करवाया तब जाकर उनकी इस अजीबोगरीब समस्या के बारे पता चला। डॉक्टरों ने ली को 48 घंटे तक अस्पताल में मॉनिटर करने के लिए रखा और उसके बाद उन्होंने पता लगाया कि ली सोती हैं, मगर वैसे नहीं जैसे आम लोग सोते हैं वैसे नहीं।

डॉक्टरों ने बताया कि जिस प्रकार लोग नींद में चलते और बोलते हैं उसी प्रकार ली भी करती हैं। उन्हें बेहद हल्की नींद आती है मगर वो आंख बंद कर के नहीं, आंख खोलकर सोती हैं। इस दौरान उनके दिमाग और शरीर के कई हिस्से नींद की अवस्था में चले जाते हैं। डॉक्टरों ने पाया कि जब ली अपने पति से बात कर रही थीं तब उनके आंखों की पुतलियां सिकुड़ गई थीं। इससे उन्होंने नोटिस किया कि वो उस वक्त सो रही हैं।