/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/07/..7-1607326334.jpg)
कई लोग दुनिया में अपना घर रेंट पर देते हैं। बेसहारा लोगों को सहारा देते हैं। लेकिन जिनको सहारा दिया जाता है वही लोग घर को लूट कर ले जाते हैं। किराए पर घर देना किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे कई केस सामने आते हैं जहां किराएदार ही घर में चोरी कर लेते हैं या कई गैर कानूनी काम करते हैं और मालिकों को पता भी नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन की एक मकान की मालकिन के साथ। वह अपना घर किराये पर देकर वर्ल्ड टूर पर चली गईं और जब वह वापस लौटीं तो घर के हालात देख बेहोश हो गई है।
45 साल की तान्या लेवर्टी ने एक कोरियन परिवार को अपना घर किराए पर दिया और वर्ल्ड टूर के लिए निकल गई। घूमने के दौरान ही उसे खबर मिली कि उनके घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप दिखाई दे रहा है। यह खबर सूनते ही वह घर वापस लौटीं तो वहां का नजारा देखकर वह हैरान रह गईं। नजारा कुछ ऐसा था कि किराएदार ने उनके घर को गांजा पैदा करने के फार्म दिया था। उनके घर के हर कमरे में गांजे के पौधे उग रहे थे। इन पौधों को ताजा हवा मिल सके इसके लिए किराएदार ने कई बड़े पाइप लगाए गए थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |