/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/18/1-1629264821.jpg)
कई बार ऐसा होता है जब हम राह चलते किसी अस्पताल, स्कूल और स्टेशन के पास बैठे भिखारी या कूड़ा बीनने वाले को कुछ पैसे दे देते हैं। उन लोगों का हुलिया देखकर अंदाजा नहीं होता कि जिसको हमने पैसे दिए वह कौन है। लगभग ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक कूड़ा बीनने वाली महिला अचनाक फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी। उस महिला ने अपने बारे में जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, यह मामला बेंगलुरु का है। महिला के वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के सदाशिवनगर इलाके की है। यहां यह महिला कूड़ा बीन रही थी तभी यूजर ने उससे बात करनी चाही तो वह बात करने लगी। हैरान करने वाली बात यह थी कि वह महिला पढ़ी-लिखी लग रही थी। वह धारा प्रवाह अंग्रेजी में बात करने लगी और अपने बारे में बताने लगी।
महिला ने बताया कि वह सात सालों तक जापान में काम कर चुकी है और अब भारत आई है। उसने अपना परिचय सीसिलिया मार्गरेट लॉरेंस के रूप में दिया है। इतना ही नहीं वह महिला बातचीत के बीच बीच में गाना भी गाती है साथ ही उसने यह भी बताया कि वह एक आर्टिस्ट है और वह मॉडलिंग भी करती है। इस महिला का वीडियो जब वायरल हुआ तो महिला के बारे में कई बातें सामने आई हैं।
कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने महिला की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह मॉडलिंग करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं कुछ ने महिला के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट जो शेयर करते हुए बताया कि यही महिला का इंस्टा अकाउंट है। हालांकि यह तय नहीं है कि वो खुद इस पेज की ऑनर नहीं हैं लेकिन उनकी बहुत सी तस्वीरें इसपर शेयर की गई हैं।
फिलहाल महिला का अंग्रेजी बोलने वाला वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट किए, लोगों ने लिखा कि यह बहुत ही अच्छी महिला है। जबकि कुछ लोगों ने लिखा कि हमें इस महिला की मदद करनी चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |