/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/04/jeev-1630753927.jpg)
धरती पर जितने भी जीव हैं सब को सांस की जरूरत होती है और सांस के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। प्रकृती बहुत ही खुब है। इस जीव इस दुनिया में ऐसा भी है जो बिना सांस लिए भी जिंदा रह सकता है। यह बहुत ही हैरान कर देने वाला है। सांस लिए बिना जीव-जंतु या इंसान की जिंदा रहना बेहद ही मुश्किल है। लेकिन एक ऐसा रहस्यमयी जीव है, जो बिना सांस लिए भी धरती पर जिंदा रहता है। कुदरत ने इसे बहुत ही अच्छा और रोचक तोहफा दिया है।
बता दें कि यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसके अंदर ये अनोखी विशेषता है। जेलीफिश की तरह दिखने वाले इस बहुकोशिकीय परजीवी में माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम ही नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी जीव को सांस लेने के लिए माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम बेहद ही जरूरी होता है। इन्हीं वजहों से इस परजीवी को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती है और यह बिना सांस लिए जिंदा रह सकता है।
यहह अनोखा जीव इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने इस अद्भुत और रहस्यमय परजीवी की खोज की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह परजीवी मछलियों से ऊर्जा प्राप्त करता है। लेकिन इस दौरान वो उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। ये परजीवी साल्मन फिश में पाए जाते हैं और ये तब तक जिंदा रहते हैं, जब तक कि मछली जिंदा रहती है। इस जीव का वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |