/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/11/a-1607683614.jpg)
कामगारों के लिए शुक्रवार के दिन खुश होने का होता है, क्योंकि इस दिन वीकेंड से छुट्टी होती है। इसके लिए आईटी सेक्टर और कई अन्य क्षेत्रों के कामगार पहले से ही तैयारी करके आते हैं और उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ़ झलकती है। हालांकि, उनकी प्रसन्नता व्यक्त नहीं की जा सकती है, लेकिन कई मौके पर जीव-जंतुओं के व्यवहार से उनकी प्रसन्नता का साफ पता चलता है।
इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारल हो रहा है, जिसमें एक गिलहरी भी वीकेंड ऑफ को व्यक्त कर रही है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक गिलहरी पेड़ पर है। तभी उसे कोई संकेत प्राप्त होता है। वह संकेत जानकर तुरंत पेड़ से उतरकर दो टांगों पर खड़ी होकर लंबी दौड़ लगाती है। मानो उसे पता है कि दौड़ कैसे लगाई जाती है। इस दौरान गिलहरी अपनी दोनों टांगों पर बच्चे की तरह खड़ी हो जाती है और सरपट दौड़ लगाती है। इस क्रम में वह डांस कर लोगों का मनोरंजन भी कराती है। यह देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-शुक्रवार को दोपहर बाद ऑफिस से निकलने की ख़ुशी। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 50 हजार बार देखा गया है। वहीं, 5 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने बंदर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-पहली बार में ही मान लिया भाई। एक अन्य यूजर कीर्ति ने लिखा है- वीकेंड ऑफ की ख़ुशी है या मायके जाने की ख़ुशी है। एक अन्य यूजर ने लिखा है- कृपया, सोमवार को याद मत दिलाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |