/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/25/viral-post-1606307269.jpg)
समुद्र किनारे अनेक प्रकार के जीव-जंतु रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी-कभी लोग हैरान हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें किसी जानवर की नहीं हैं। इस तस्वीर को देखकर आप कहेंगे कि यह तो किसी इंसान की लाश है।
एक महिला को समुद्र किनारे डेड बॉडी के जैसा कुछ नजर आया और उसने पुलिस को कॉल कर इस बात की जानकारी भी दी। हालांकि पड़ताल में कुछ अलग ही बात पता चली।
इस घटना की तस्वीरें फेसबुक पर Ocean Hour नाम के पेज ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी लगेगा कि यह सच में डेड बॉडी है। लेकिन वास्तव में यह कुछ और ही है। इस बात की जानकारी पुलिस के आने के बाद हुई और तभी लोगों ने चैन की सांस भी ली।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'वेलेंटियर कैथलीन पेरिडो के बीच के इंटरकोस्टल साइड पर टहल रही थी। उसने वहां कुछ ऐसा देखा, जो दूर से डेड बॉडी लग रही थी। दूसरे विजिटर ने पुलिस को बुलाने के लिए 911 पर कॉल कर दिया। तब पता चला, 'डेड बॉडी' वास्तव में एक पुतला था, जिसके ऊपर बहुत सारा समुद्री कचरा था। तस्वीरें देखकर आप भी भयभीत हो जाएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |