इस समय दुनियाभर के कई देशों में जमकर बर्फबारी हो रही है और पहाड़ों पर हर तरफ सफेद चादर बिछ गई है। लेकिन इसी बीच स्विट्जरलैंड के Val Ferret में सफेद बर्फ की चादर का कलर नारंगी हो गया
स्विट्जरलैंड के Val Ferret में जमकर बर्फबारी हो रही है, लेकिन वहां सफेद बर्फ की चादर रातों-रात नारंगी रंग की हो गई। लोग जब स्की करने बाहर निकले तो अचानक नारंगी बर्फ देख हैरान रह गए।

स्विट्जरलैंड के Val Ferret में बर्फ का रंग सहारा रेगिस्तान में आए तूफान के कारण बदल गया, क्योकि बर्फ के ऊपर रेत की परत जम गई और उसका रंग नारंगी हो गया।
स्विट्जरलैंड से 3000 किलोमीटर दूर सहारा रेगिस्तान में आए तूफान के रेत अफ्रीका से स्विट्जरलैंड तक पहुंच गई और बर्फ के परत का रंग बदल दिया।
 
बर्फ रंग बदलने के बाद लोग हैरान हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसे खाने की भी कोशिश की। हालांकि एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है और लोगों ने बर्फ को खाने से मना किया है।

नारंगी बर्फ देखकर शुरू में तो लोग हैरान हुए, लेकिन जब इसके कारणों का पता चला तब लोग बर्फ पर मौज-मस्ती करते नजर आए। लोग नारंगी बर्फ के साथ फोटोज भी खिंचा रहे हैं।

सहारा रेगिस्तान के धुल का असर सिर्फ स्विट्जरलैंड में ही नहीं, बल्कि फ्रांस में भी हुआ है। यहां आसमान का रंग नारंगी हो गया है और गाड़ियों पर धूल की परत देखी गई।