सुंदर या जवां दिखने की सनक में कई बार लोग सारी हदें पार कर जाते हैं। इतिहास में भी ऐसी कई घटनाओं का जिक्र है, जिनपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसका सबसे महत्वपूर्ण उदाहरण एलिजाबेथ बाथरी थी, जो हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थी। ये खुद को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी। लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, वो इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है। दरअसल, मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका की रहने वाली एक महिला पीरियड के दौरान निकलने वाले अपने खून को स्किन केयर के रूप में इस्तेमाल करती है।

ये भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग के एक फैसले से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे, दोनों को लगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे


महिला ने दावा किया है कि वो अपने चेहरे पर पीरियड में निकले खून को लगाती है। उसने बकायदा ऐसा करते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया है, जिसने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। 23 साल की इस महिला का नाम डेरिया है, जो खुद का चिकित्सा केंद्र चलाती है। डेरिया के इस हिलिंग सेंटर में ऐसे लोगों को परामर्श दिया जाता है, जो किसी आघात को सही करना या अपने प्राचीन चिकित्सा को सीखना चाहते हैं। इसके अलावा वह टिकटॉक पर भी अपने डे टू डे रूटिन शेयर करती हैं, जिसमें ये अजीबोगरीब स्किन केयर प्रैक्टिस भी शामिल है।

वीडियो में, डेरिया अपनी उंगलियों को मेंस्ट्रुअल कप में डुबोती हैं और अपने चेहरे पर पीरियड ब्लड को लगाती हैं। वो कहती हैं कि यह आपका साइन है, जाइए और आप भी कीजिए। हालांकि, डेरिया के इस वीडियो पर कई महिलाएं यकीन नहीं कर रही हैं। एक महिला ने कमेंट में लिखा है कि प्लीज कह दो कि यह चेरी या कुछ और है, न कि पीरियड का ब्लड। वहीं, एक अन्य महिला ने लिखा है कि इसकी बदबू कैसे बर्दाश्त कर लेती हो। एक महिला ने तो साफ-साफ शब्दों में कहा है कि पीरियड में निकलने वाला खून गंदा होता है, अपशिष्ट होता है, ऐसे में वह चेहरे के लिए कैसे अच्छा हो सकता है?

ये भी पढ़ेंः यूक्रेन पर और खूनी हुए रूस के हमले, एक झटके में इतने सैनिकों को उतार दिया मौत के घाट

व्यूअर्स के कमेंट पर जवाब देते हुए एक अन्य वीडियो में डेरिया ने कहा कि मैं वो लड़की हूं जो अपने चेहरे पर पीरियड का ब्लड इस्तेमाल करती हूं, क्योंकि यह मेरा खून है। यह मेरे स्किन के लिए वाकई में बेस्ट है। वहीं, डेरिया के समर्थन में भी कई लोग आए, जिन्होंने दावा किया कि वे भी ऐसा करते हैं। उनके मुताबिक, यह स्टेम सेल की मरम्मत करता है! इसका उपयोग लाखों वर्षों से सौंदर्य उपचार के रूप में और पौधों को उगाने के लिए किया जाता रहा है। इसके बहुत सारे लाभ हैं जैसे कि यह पौधों को बढ़ाने में मदद करता है और इसमें स्टेम सेल और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद है।