दुनिया में आय दिन हैरान करने वाली घटनाएं होती रहती हैं। कई चौंकाने वाली तो कई निराश कर देने वाली है। कुछ अवश्विनिय होती है, जिस पर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इसी तरह से कुछ ऐसी घटना सामने आई हैं, जिसमें ऑपरेशन के दौरान पेट में अजीबों-गरीब चीजें मिली हैं। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक महिला का पेट का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करते करते डॉक्टर चौंक गए।


सोचो ऐसा क्या हो सकता है जिससे डॉक्टरों को ही चक्कर आ जाए। बता दें कि महिला के पेट से कोई साधारण सी वस्तु नहीं बल्कि 90 सोने चांदी के आभूषण डॉक्टरों ने निकाले। सी के साथ महिला के पेट से करीब 10 सिक्के भी निकाले गए। डॉक्टर परेशान है कि आखिर पेट में इतने सारे सोने चांदी को इतने दिन तक रखे कैसे सकते हैं। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से काफी बीमार रहती है।


 चिकित्सकों के अनुसार यह ऑपरेशन दुनिया के सबसे अनोखे ऑपरेशन में से एक है और यह महिला वाकई में बहुत ही अनोखी है। कई बार पेट में दर्द की शिकायत रहती थी, डॉक्टर के पास इलाज भी कराया गया, लेकिन किसी तरह की राहत नहीं मिली बाद में महिला को ऑपरेशन के लिए बोला गया और एक दिन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन करन के लिए पेट में चीरा मारा, जो पेट में सोना चांदी के आभूषण चमक रहे थे।