/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/05/BODY-1612524095.jpeg)
दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ बहुत ही हैरतअंगेज काम करके पूरी दुनिया को चौंका देते हैं। कुछ अपराध करते हैं तो कुछ इतिहास बदलते हैं। इसी कड़ी में कुछ ऐसे भी होते हैं जो इंसानियत की आत्मा झिंझोर कर रख देती है। इसी तरह का एक मामला है जो जापान की राजधानी टोक्यो से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी मां का शव 10 साल तक फ्रीज में छिपाकर रखा। है ना हैरानी वाली बात। कोई मरे हुए इंसान को 10 साल तक घर में कैसे रख सकता है।
जब आस पास के लोगों को इस बारे में पता चला तो जापानी महिला ने सच बताया कि नगर निगम द्वारा घर से बाहर निकाले जाने के डर से उसने अपनी मां के शव को 10 साल तक फ्रीजर में छुपाकर रखा था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि महिला ने अपनी मां को एक दशक तक फ्रीजर में अपने अपार्टमेंट में रखा ताकी किसी को उसकी मां की मौत पता ना चले। महिला को डर था कि मौत की खबर के बाद उसे घर छोड़ना पड़ जाएगा।
48 वर्षीय युमी योशिनो ने पुलिस को बताया कि अपनी मां की लाश को उसने 10 सालों तक इसलिए छिपाकर रखा क्योंकि उसके पास रहना का कोई और ठिकाना नहीं था। यही कारण है कि उसने अपनी मां की लाश को फ्रीज करना पड़ा। युमी घर में म्युनिसिपल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित था और योशिनो को किराया नहीं देने पर जनवरी मध्य में अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया गया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |