/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/29/weird1-1611910630.jpg)
मिस्र की हजार साल के ताबूत हैं। यहां के ताबूतों में कई तरह की चीजें मिलती है जो कि हैरान कर देती है। वैज्ञानिक भी इन चीजें के बारे में जानकर हैरान रह जाते है कि हजार साल पहले कई तरह की जड़ी बूटियों चमत्कारी होती थी। हाल ही में अलेक्जेंड्रिया में पुरात्तव विभाग को दो साल पहले एक 2000 साल पुराना ताबूत मिला, जिसमें खास तरह का 'जूस' पाया गया है। यह लाल-भूरे रंग के पानी की तरह है जो कंकाल की बदबू को खत्म कर देता है।
अलेक्जेंड्रिया ऐरिया में जैसे यह खबर फैली तो यहां के लोग इसी पीने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। खुदाई के दौरान तीन कंकाल मिले और पुरातत्वविदों ने शुरू में कब्र के ढक्कन को केवल 5 सेमी तक उठाया और तीखी गंध आना शुरू हो गई। सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटिक्स के महासचिव मोस्तफा वज़िरी ने कहा कि ताबूत में तीन लोगों की हड्डियां मिलीं। दुर्भाग्य से अंदर की ममी ठीक नहीं मिली केवल हड्डियां ही बची थीं। और इसी के साथ कुछ पानी मिला है।
जानकारी के लिए बता दें कि तूतनखामुन के दफन स्थल की खुदाई के वित्तीय सहायक लॉर्ड कार्नरवोन ने 1923 में चैंबर खोलने के तुरंत बाद एक संक्रमित मच्छर के काटने से मौत हो गई थी। तब से यहां जो भी पूराना ताबूत खोला जाता है उसके बारे में अफवाहें होती है कि ममियां खतरनाक होती हैं। कई तरह की अंधविश्वास भी है जो खोज करने से रोकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |