/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/14/1-1631596033.jpg)
कभी-कभी मानव शरीर से सम्बंधित ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जिसे देखकर मेडिकल साइंस और डॉक्टर्स को भी हैरानी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक महिला को ना कोई प्रेग्नेंसी का लक्षण था और ना ही बेबी बंप निकला हुआ था। लेकिन उसे बच्चा पैदा हो गया और वह भी सिर्फ दो महीने की प्रेग्नेंसी में स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ है। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि महिला को लगातार पीरियड्स भी आ रहे थे।
दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। 'मिरर' की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन महिला को बच्चा पैदा हुआ था उसी दिन ही महिला को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। डिलीवरी तब हुई जब अचानक महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया था। महिला की उम्र 20 साल है और उसका नाम एरिन है। महिला को 10 अगस्त को अचानक जब दर्द हुआ तो उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी अस्पताल के ही डॉक्टर्स ने बताया कि महिला प्रेग्नेंट है।
महिला और उसके घरवाले यह बात सुनकर हैरान थे क्योंकि उसे ना ही प्रेग्नेंसी के लक्षण आए और ना ही उसका बेबी बंप निकला हुआ था। हालांकि जब उसे प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो यकीन नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों में महिला को जब घर लाया गया तो घर पर लेबर पेन शुरू हो गया। डॉक्टर्स को जब तक बुलाया गया तब तक महिला की डिलीवरी हो गई, महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह नवजात बच्ची 6 पाउंड से अधिक थी और एकदम स्वस्थ थी। डिलिवरी के बाद महिला को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी देखभाल शुरू कर दी। डॉक्टर्स को समझ नहीं आ रहा है कि 6 से 8 हफ्ते में ही महिला ने कैसे बच्चे को जन्म दे दिया और वह भी बच्चा एकदम स्वस्थ है। महिला ने बताया कि उसे पीरियड्स भी लगातार आ रहे थे।
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र जरूर है कि डिलीवरी के दौरान महिला को काफी दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई थी। महिला ने 15 महीने पहले अपने बेटे को भी उसी अस्पताल में जन्म दिया था। महिला का कहना है कि उन्हें जरा भी आइडिया नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं। फिलहाल अब डॉक्टर्स इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह सब कैसे संभव हुआ।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |