/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/03/5etAw8AcdApdgKGNYYckZF-1638511952.jpg)
दुनिया में इतिहास के कई ऐसे रहस्य हैं, जो अनसुलझे हैं। विज्ञान की तरक्की और आधुनिकता से भरपूर आज की दुनिया बहुत ही आगे लेकिन इतने तेज दिमाग के होते हुए भी कई राज है जिनको सुलझाने में नाकामयाब है। इसमें शामिल है ‘आर्क ऑफ कोवेनेंट’।
आर्क ऑफ कोवेनेंट (Ark of the Covenant), जिसका रहस्य हजारों सालों से अनसुलझा ही है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह लकड़ी का बना और सोने से मढ़ा हुआ एक ‘रहस्यमय’ और पवित्र संदूक है, जिसमें 10 धर्मों के आदेशों की किताबें रखी हुई हैं। मान्यता यह भी है कि संदूक (box) में दो पत्थर रखे हुए हैं, जिनपर 10 आज्ञाएं लिखी हुई हैं।
वहीं, कुछ लोग यह भी कहते हैं कि संदूक में कई ऐसी वस्तुएं रखी हुई हैं, जो जादुई हैं। बताया जाता है कि आर्क ऑफ कोवेनेंट (Ark of the Covenant) पहले यरुशलम में था, लेकिन 587 ईसा पूर्व जब यहूदियों के इस पवित्र शहर पर बेबीलोनियन सेना (Babylonian army) ने हमला किया तो यह शहर पूरी तरह से तबाह हो गया। उन्होंने कई पवित्र मंदिरों को तोड़ दिया। उन्हीं में से किसी एक मंदिर में आर्क ऑफ कोवेनेंट रखा हुआ था, लेकिन उसका क्या हुआ, इसके बारे में आज भी किसी को कुछ नहीं पता।
इथियोपिया (Ethiopians) के कुछ लोग ऐसा दावा करते हैं कि यह पवित्र संदूक एग्जम में चर्च ऑफ आवर लेडी मैरी ऑफ जिओन में सुरक्षित रखा हुआ है। उनका मानना है कि 10वीं शताब्दी में इस संदूक को इजरायल के राजा सोलोमन और रानी शेबा के बेटे मेनेलिक एग्जम लेकर आए थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |