/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/03/dog-1638528339.jpg)
अमेरिका में एक महिला ने अपनी 9 साल की बेटी से रेप (Rape) का आरोप घर के पालतू कुत्ते (Pet Dog) पर लगाया है। इस आरोप के चलते पुलिस और वेटरनरी डिपार्टमेंट (Veterinary Department) ने कुत्ते को गिरफ्तार किया है।
हालांकि, जांच टीम का कहना है कि उसें महिला की थ्योरी पर यकीन नहीं है, वह अब लड़की के डीएनए (DNA) सैंपल से रेप केस की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि महिला अपने दूसरे पति को बचाने के लिए कहानी बना रही है।
खबर है कि मेक्सिको में एक महिला ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ रेप के बाद परिवार के पालतू कुत्ते को दोषी ठहराया और उसे जांच टीम के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बार-बार कुत्ते को ही जिम्मेदार बताया और दावा किया कि उस समय नाबालिग बेटी के साथ कुत्ता ही अकेले मौजूद था।
इसके बाद जांच टीम ने पालतू कुत्ते हिरासत में ले लिया, जबकि डॉक्टरों द्वारा लड़की का इलाज किया गया है। लेकिन अधिकारियों को महिला की इस कहानी पर शक हुआ और उन्होंने लड़की के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का का मानना है कि महिला ने अपने दूसरे पति को बचाने के लिए ये कहानी बनाई है फिलहाल लड़की के डीएनए सैंपल लेकर यह निर्धारित करने के लिए विश्लेषण किया जा रहा है कि इस मामले के लिए कौन जिम्मेदार है।
अब महिला की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति आदि का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |