/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/22/gunter-4-dog-1637573455.jpg)
दुनिया में एक ऐसा कुत्ता भी है जो करोड़पति (richest dog) है और कुत्ता अपनी 230 करोड़ रुपये की मियामी हवेली को बेच रहा है। यह हवेली कभी फेमस हॉलीवुड सिंगर मैडोना की थी। इस करोड़पति कुत्ते का नाम गंथर-VI है और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है।
अमेरिक (america) स्थित फ्लोरिडा के मियामी में जिस हवेली को यह कुत्ता बेच रहा है इसमें नौ-बेडरूम वाला वाटरफ्रंट होम भी है। गंथर-VI के पूर्वज गंथर-III (gunter 3) को सबसे पहले उसकी दिवंगत मालकिन काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन की तरफ से 430 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी। गंथर-III को यह संपत्ति साल 1992 में मिली थी, जब उसकी मालकिन काउंटेस कार्लोटा का निधन हुआ था।
यह संपत्ति गंथर-III (gunter 3) के बाद होते-होते अब गंथर-VI के नाम हो गई है। इनका पूरा ख्याल रखने के लिए एक टीम है। गंथर-VI एक रईस की तरह अपनी जिंदगी जीता है। उसकी सेवा के लिए कई नौकर भी रखे गए हैं।
बिस्केन बे के नजारों वाले मियामी विला के लिविंग रूम की चिमनी के ऊपर गंथर-IV का एक सोने का पानी चढ़ा हुआ चित्र भी है। यह विला मियामी के पॉश इलाके में स्थित है। इस विला से बेहद अद्भुत नजारा दिखता है। यहां से पूरे शहर का भी नजारा दिखता है। इसमें 9 बेडरूम और 8 बाथरूम हैं। और बाहर एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है।
इटालियन प्रेस ने साल 1995 में खबर छापी थी कि काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक कोई महिला कभी थी ही नहीं। जबकि हवेली के एक पुराने मालिक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक महिला ने ही अपनी संपत्ति को अपने कुत्ते के नाम किया था। खैर जो भी हो, फिलहाल ये कुत्ता मियामी में अपनी जिंदगी खूब ऐश में गुजार रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |