/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/01/a-1662033341.jpg)
कई बार हम लोगों को पहचानने में धोखा खा जाते हैं। जिनके हम सबसे करीब होते हैं, उनके दिमाग में क्या चल रहा है यह नहीं समझ पाते हैं, जब तक कि सच्चाई सामने न आए। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जो टिंडर से मिले अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी और बच्चों के ख्वाब सजा रही थी, लेकिन वो तो किसी और के ही बच्चे का बाप बनने वाला था।
यह भी पढ़े : शिलॉन्ग रचेगा इतिहास! G20 का आयोजन करने को तैयार मेघालय
मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार मैडेलीन जाये नाम की एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर गई थी। उसे नहीं पता था कि उसे यहीं पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगा, जिसकी कल्पनी उसने नहीं की थी। ये पूरी कहानी जानने के बाद आप भी टिंडर जैसे डेटिंग ऐप्स से भरोसा खो बैठेंगे।
शेफील्ड के साउथ यॉर्कशायर की रहने वाली मैडेलीन जाये की मुलाकात टिंडर पर जैसन नाम के लड़के से हुई थी। उसके साथ महीने भर की बातचीत के बाद उसे लगा कि इससे बेहतर दूसरा मैरिज मटीरियल हो ही नहीं सका। उन दोनों ने एक-दूसरे के साथ भविष्य के सपने संजोने शुरू कर दिए। लड़की ने तो बच्चों के नाम भी सोच लिए थे और स्पेन में उन दोनोंने अपने लिए हॉलिडे भी बुक कर लिया। 3 महीने के रिलेशनशिप के बाद वे एक सुकून भरे वेकेशन के सपने देख रहे थे, तभी बवाल मच गया।
यह भी पढ़े : भारत की हर बेटी को मिलेंगे 65 लाख रूपये, सरकार की इस स्कीम में लगा दें 250 रूपये
कपल जैसे ही छुट्टियां मनाने के लिए एयरपोर्ट पर उतरा, वहां एक प्रेगनेंट महिला उनके इंतज़ार में खड़ी थी। लड़की को तब तक कुछ समझ में नहीं आया, जब तक कि उसने ये नहीं बताया कि वो जैसेन की प्रेमिका है और उसके बच्चे को जन्म देने वाली है। उसके माता-पिता भी उसके साथ थे। प्रेगनेंट प्रेमिका ने ये भी बताया कि लड़के का नाम जैसेन नहीं है और वो 32 नहीं 37 साल का है। इतना ही नहीं वो पिछले 4 सालों में 4 अलग-अलग लड़कियों को डेट कर चुका है, जिनकी उम्र उससे काफी कम थी। सच्चाई जानकर लड़की सदमे में आ गई और उसने दोबारा डेटिंग ऐप पर जाने से तौबा किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |