मां-बाप के लिए बच्चे सबसे प्यारे होते हैं। उनके लिए वे कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। थोड़ा सा खरोंच भी आ जाए तो असहनीय तकलीफ होती है। पर स्‍वार्थ में इंसान कभी-कभी इतना गिर जाता है कि उसे कुछ महसूस नहीं होता। यहां तक क‍ि वह अपने बीवी बच्‍चों को नहीं छोड़ता। जी हां एक पिता की गंदी करतूत सामने आई है। जो अपने ही बच्‍चों की अश्लील वीडियो बनाने लगा। बच्‍चों के बाथरूम में कैमरा फ‍िट कर दिया और नहाते हुए वीडियो कैद करने लगा। जब बीवी ने कैमरा देखा तो उसके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। उसने तुरंत पुलिस बुलाई और पति को जेल भिजवा दिया।

यह भी पढ़े : अब पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! जानिए क्यों और कहां से

मामला है अमेरिका के कैलिफोर्निया का। जहां 34 साल का एक शख्‍स अक्‍सर फोन में अश्लील वीडियो देखा करता था। पत्‍नी को भी यह बात पता थी लेकिन वह नजरअंदाज करती थी। लेकिन एक दिन तो हद हो गई। बीवी गेस्‍ट बाथरूम की सफाई कर रही थी तो उसे वीडियो कैमरा दिखाई दिया। यह जानकर वह हैरान रह गई। इसके बारे में उसने हसबैंड से पूछा। पहले तो उसने इनकार किया। पर बाद में स्‍वीकार कर लिया कि कैमरा उसने ही लगाया है और जल्‍द इसे हटा देगा।

इसके बाद मह‍िला ने बच्‍चों का बाथरूम भी खंगाला। तो पता चला कि शख्‍स ने वहां भी कैमरा लगा रखा था। यह देख बीवी के पांव तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद खुलासा हुआ कि यह शख्‍स दोनों बाथरूम के वीडियो रिकॉर्ड करता था। यहां तक क‍ि उसने अपने ही बच्‍चों की अश्लील वीडियो बनाई थी। इन्‍हें वह देखा करता था। अभी यह साफ नहीं है कि वह इन वीडियो को कहीं शेयर भी करता था या नहीं। 

यह भी पढ़े : खुशखबरी! ट्रेन के खर्च में फ्लाइट टिकट दे रही ये वेबसाइट, तुरंत उठाएं फायदा

जब कैमरे की हार्डडिस्‍क की छानबीन शुरू की तो पुलिस को पता चला कि इस शख्‍स ने अपने ही बच्‍चों की 900 से अध‍िक अश्लील वीडियो और तस्‍वीरें बना रखी थीं। फोरेंसिक जांच से पता चला कि सभी वीडियो कुछ महीनों के अंदर ही बाथरूम में बनाए गए थे। कई वीडियो में बच्‍चों के साथ एडल्‍ट भी थे। इनमें उसके घर आने वाले मेहमानों की भी अश्लील तस्‍वीरें थीं। उन्‍हें भी नहीं पता चल पाया कि उनकी तस्‍वीरें खींची जा रही हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।