प्यार जो न करा दे, ये कहावत तो आपने सुनी होगी। ऐसी ही अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। इस लव स्टोरी में स्टूडेंट-टीचर के बीच का ऐसा प्यार है, जिसने सारी बंदिशों को तोड़ दिया। यही वजह है कि इनके प्यार की काफी चर्चा हो रही है।

इस छात्रा ने बताया कि वह यूट्यूब पर वीडियो सर्च कर रही थी। उसी समय उसे ट्यूटर से प्यार हुआ। उसने तो उसम समय उनकी उम्र के बारे में पूछा ही नहीं था। काफी समय बाद उसे पता चला कि वह उससे 27 साल बड़ा है। ये फिलॉसफी के टीचर हैं। लड़की ने बताया कि उसे पहली नजर में ही टीचर की पर्सनेलिटी, उसकी आवाज से प्यार हो गया था। उसने हर हाल मी टीचर से शादी करने की ठान ली थी।

इस लड़की ने टीचर को मेल पर अप्रोच किया। फिर फोन पर बात की। उनसे मिली और उन्हें अपने दिल की बात बताई। इसके बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप शुरू हो गया।  लड़की 21 साल की है और उसका नाम है जेना थुरिंगिया। इस फैसले के लिए उसे अपने परिवार के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पर कहते हैं कि प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। और ऐसा हुआ भी। अब दोनों ने शादी कर ली है। इनकी शादी पूरी दुनियामें चर्चा का विषय बन गई है।