/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/14/BtPNmJB-1639478545.jpg)
दुनिया की हर चीज एक रहस्य है। बात करें झीलें (Lake) अरबों की गिनती में हैं। अगर बात करें दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील लेक सुपीरियर (Lake Superior) है, जो उत्तरी अमेरिका में है, जबकि दुनिया की सबसे गहरी झील बैकाल झील (Lake Baikal) है, जो रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है।
बैकाल झील का मशहूर होने का खास कारण है की यहां हवा में लटके हुए हैं पत्थर (stones)। इसके पीछे का रहस्य बड़ा ही रोचक है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में इस झील में कुछ पत्थर ऐसे लटके हुए दिखते हैं, जैसे वो हवा में हों। हालांकि ऐसा दूर से देखने पर पर ही लगता है। असल में होता क्या है कि ये पत्थर बर्फ की एकदम पतली और नाजुक नोक पर टिके हुए होते हैं, जो दूर से दिखाई नहीं देते और ऐसे में लोग समझ लेते हैं कि ये पत्थर हवा में लटके हुए हैं।
हवा में लटके हुए ऐसे पत्थर ज्यादातर बैकाल झील (Lake Baikal) में ही दिखाई देते हैं। हालांकि गर्मियों में भी यहां का तापमान माइनस में ही रहता है, लेकिन सर्दियों में स्थिति बेहद ही भयानक हो जाती है। यह प्रकृति का अद्भुत नजारा होता है, जो लोगों को हैरान करता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |