धरती पर एक से बढ़कर एक अनोखे जीव हैं। इन सभी जीवों की अपनी खासियत होती है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो जहरीले होते हैं। मनुष्य हमेशा से जहरीले जीवों से डरता रहा है। क्योंकि अगर ये जीव अपना जहर मनुष्य के अंदर छोड़ दें, तो मौत भी हो सकती है। लेकिन दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में आप नहीं जानते होंगे जिसका जहर करोड़ रुपये में बेचा जाता है।

यह जहरीला जीव कोई सांप नहीं, बल्कि बिच्छू है। यह बिच्छू भारत में नहीं पाया जाता। क्यूबा से इसका संबंध है। नीले रंग के इस बिच्छू का जहर काफी महंगा बिकता है। इस बिच्छू के जहर की कीमत 75 करोड़ रुपए प्रति लीटर है। अगर यह बिच्छू किसी इंसान को डंक मार दे तो कुछ ही सेकंड में उसकी जान भी जा सकती है। वहीं, थाईलैंड में पाए जाने वाले किंग कोबरा सांपों के जहर की कीमत 30 से 32 करोड़ रुपए प्रति लीटर है।

बिच्छू के जहर से  'Vidatox' नाम की दवा बनाई जाती है जिसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। बताया जाता है कि ये दवाई कैंसर को जड़ से खत्म करने में मदद करती है। इस बिच्छू के जहर में कैंसर एक्टिव सेल्स को रोकने के गुण पाए जाते हैं और इसमें 50 से अधिक यौगिक मौजूद हैं। खास बात है कि इनमें कम की ही पहचान हो पाई है, इसलिए इसे इतना मंहगा बेचा जाता है।