नई दिल्ली। शादी समाज की एक व्यवस्था जिसमें दो लोग साथ में जीवन बिताने के लिए सामाजिक रीति रिवाजों और कानूनी नियमों और अधिकारों के साथ सहमत होते हैं। शादी एक ऐसी चीज जिसको सभी लोग करना चाहते हैं, क्योंकि इससे परिवार आगे बढ़ता है। हालांकि, अब महिलाएं शादी के बंधन में बंधने से कतराने लगी हैं। इस दुनिया में एक देश ऐसा भी जहां की लड़कियों की शादी करने की इच्छा नहीं होती। यह देश जापान हैं।

यह भी पढ़ें : क्या कभी देखा है 181 किलो का ब्लू वेल का दिल, 3 Km दूर तक सुनी जा सकती है धड़कन, वायरल हुई ये तस्वीर

जापान की लड़कियों की नहीं होती शादी की इच्छा

जापान गवर्नमेंट की जेंडर रिपोर्ट 2022 के मुताबिक 30s की 25.4% और 20s की 14% महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं। इस रिपोर्ट में महिलाओं के शादी की शादी नहीं करने के पीछे की वजह को भी बताया गया है जो इस प्रकार हैं—

आजादी खोने का डर

शादी के बाद इंसान के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होती है। इसमें आपकी आजादी पार्टनर के हाथों चली जाती है। आमतौर पर ऐसा महिलाओं के साथ होता है। क्योंकि उन पर फाइनेंशियली और सामाजिक प्रेशर रहता हैं। लेकिन, सेल्फ डिपेंडेंट महिलाएं इन चीजों से फ्री रहती हैं। इसी वजह से ज्यादातर महिलाएं आज के समय में शादी करने से कतराती हैं।

करियर से समझौता नहीं चाहती

महिलाओं का मानना है कि शादी के बाद वो अपनी खुद की पहचान पूरी तरह से खो देती है। पति का नाम और काम ही उसकी पहचान होती है। लेकिन आज के समय की महिलाएं बहुत महत्वाकांक्षी हैं, और वह किसी भी कीमत पर अपनी पहचान छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी वजह से वो शादी के ऊपर अपने करियर को रखती हैं।

घरेलू महिला की जिम्मेदारियां पसंद नहीं

​विवाह होने के बाद घर और नौकरी दोनों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस कारण महिलाओं को अपने सपनों को त्याग कर बच्चों के पालन-पोषण घर में बूढ़े-बुजुर्गों की सेवा करनी पड़ती है। इसको आज के समय की महिलाएं करना पसंद नहीं करती है।

यह भी पढ़ें : बेटे के DNA टेस्ट से सामने आई मां की सच्चाई, फिर मच गया हंगामा!

इन देशों की लड़कियां भी नहीं करती शादी करना पसंद

जापान के अलावा, कनाडा के लगभग आधे लोग मानते हैं कि शादी जरूरी नहीं है। इसके साथ ही चिली की महिलाएं भी शादी को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं या देर से शादी करती हैं। भारत में भी धीरे-धीरे महिलाएं शादी को लेकर उदासीन होती जा रही है।