/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/24/a-1664024293.jpg)
एक महिला कीड़े से बात करने की कोशिश करने लगी जिसका रिस्पांस जबरदस्त रहा। ट्विटर के @tanakayuurei पर शेयर एक मजेदार वीडियो देखकर आप हैरान रह सकते हैं जिसमें एक कीड़ा हाथ हिलाकर महिला को हैलो बोलता दिखाई दिया। वीडियो में एक कीड़ा फर्नीचर पर खड़ा दिखाई दे रहा है और सामने से एक महिला हाथ हिलाकर उसे हैलो कह रही है। जिसे देखते ही कीड़ा भी हाथ हिलाकर संवाद करने लगा। वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने कहा, सोशल मीडिया के आने से घट रहे हैं परंपरागत मीडिया को देखने और पढ़ने वाले लोग
部屋に入ってきたカメムシ、手を振ってくれる。 pic.twitter.com/jsaGrTo0Pp
— 田中幽霊 (@tanakayuurei) August 15, 2022
कीड़े ने हाथ हिलाकर हैलो कहा तो वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया। हो भी क्यों न अपने आप में बेहद अनोखा है ये। वायरल वीडियो में एक कीड़ा एक फर्नीचर पर खड़ा दिखाई दे रहा है तापमान उसके सामने से एक महिला हाथ हिलाकर उसे हैलो कहने की कोशिश करती है। फिर बोली का तो नहीं पता लेकिन सामने से उस कीड़े ने भी ठीक उसी अंदाज में हाथ हिलाकर हैलो का रिप्लाय दिया जो चौंकाने वाला था। फिर महिला बार बार हाथ हिलाकर उससे संपर्क बनाए रखने की कोशिश में जुटी रही और कीड़े ने हर बार उसे हेलो का रिप्लाइ दिया। फिर कैमरे में कैद कीड़े और महिला के हाथ हिला हिलाकर एक दूसरे से दोस्ती बढ़ाने का वीडियो जबरदस्त वायरल होने लगा। जिसे देख इंटरनेट यूजर्स भी अचरज से भर उठे। वो कीड़े जिन्हें देखते ही लोग या तो भगा देने या फिर मार देने की कोशिश में रहते हैं। वो जीव भी हमारी भावनाओं और हरकत को बखूबी समझते और परखते हैं।
यह भी पढ़े : Horoscope Today 24 September : इन राशि वालों के लिए उम्मीदों से भरा दिन, मां काली की अराधना करें
कीड़े से संवाद और हैलो के अंदाज वाले वीडियो पर लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन दिए हालांकि इसे खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने बकायदा ये बताया की- मनुष्य कीड़ों के साथ संवाद कर सकते हैं। मानो या न मानो, यह आप पर निर्भर है, लेकिन अगर आप इस पर विश्वास नहीं करते हैं, तो कुछ भी नहीं होगा। हाथ हिलाकर हैलो करती थी कीड़े के वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 5.40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |