
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारत ने एक साथ 78 हजार 220 तिरंगे लहराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार यह रिकॉर्ड बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में शनिवार को उस समय बना जब शाह वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।
India creates World Record.
— Amit Shah (@AmitShah) April 24, 2022
78,200 Indians waved National Flag together while celebrating Babu Veer Kunwar Singh Ji’s Vijayutsav yesterday in Jagdishpur, Bihar under PM @narendramodi’s visionary #AzadiKaAmritMahotsav. @MinOfCultureGoI @PIBHomeAffairs pic.twitter.com/8MdKS4YdrD
उस कार्यक्रम में 78 हजार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों के सामने बनाये गए इस रिकॉर्ड के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भौतिक पहचान के लिए बैंड पहनाए गए थे और पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग हुई थी।
यह भी पढ़े : VASTU TIPS: घर में आईना लगवाते समय उसकी दिशा का विशेष ख्याल रखें, इस दिशा में लगाने से बचें
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय मौजूद रहे। सभी ने हजारों की तादाद में जुटे आमजन के साथ मिलकर एक साथ पांच मिनट तक तिरंगा लहराया और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का गायन किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |