/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/13/raer-marriage-1631523444.jpg)
17 बच्चों की एक दादी मां ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसको लेकर हर कोई हैरान है। 61 साल की शेरिल मैकग्रेगर नाम की इस महिला ने 24 साल के नौजवान बॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन से शादी रचाई है। दोनों की शादी का नजारा लोगों ने टिक-टॉक पर लाइव देखा। एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने वाले इस कपल की उम्र में करीब 37 साल का अंतर है। लेकिन उसके बाद जो हुआ वो भी हैरान कर देने वाला है।
शेरिल और कुरैन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कपल का कहना है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उम्र में बड़े फासले के बावजूद उन्हें एक दूसरे से प्यार है और उनकी सेक्स लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैन की उम्र उस वक्त महज 15 साल थी जब वो पहली बार शेरिल से मिले थे। साल 2020 में जब कुरैन 23 वर्ष के हो गए तो दोनों एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे।
कुरैन और शेरिल ने टिक-टॉप पर Onlyfans नाम का एक अकाउंट भी बनाया है, जिस पर वे साथ बिताए हसीन लम्हों के फैंस के साथ शेयर करते हैं। दोनों की शादी का लाइव नजारा भी उनके हजारों फैंस ने यहीं देखा था।
शादी के दिन शेरिल बिल्कुल किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी थीं। उन्होंने अपने व्हाइट वेडिंग ड्रेस को चमकदार नेलपेंट के साथ टीमअप किया था। उन्होंने अपने सुनहरे बालों को कर्ल किया हुआ था जो कंधे पर बिखरे थे। जबकि कुरैन ने एक ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था।
शादी के बाद कुरैन ने कहा कि हम दोनों ने टेनेसी (अमेरिका) में शादी की थी। शादी के दौरान मेरा एक दोस्त भी वहां मौजूद था। एक दूसरे का हाथ थामने के बाद हमने बहुत अच्छा खाना खाया। इसके बाद हम अपने होटेल में गए जहां हमने करीब दो घंटे बेहतरीन समय बिताया।
कुरैन कहते हैं कि उन्होंने कभी किसी लड़की को लेकर महसूस नहीं हुआ, जैसी फीलिंग्स उन्हें शेरिल के साथ आती है। कुरैन ने बताया कि उन्होंने एक ऑलिव गार्डन रेस्टोरेंट में शेरिल को प्रपोज किया था और वहीं करीब सवा दो लाख रुपए की एन्गेजमेंट रिंग भी पहनाई थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |