/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/02/09/a-1675941080.jpg)
सेल्समैन के तौर पर काम करने वाले इस शख्स का कहना है कि उसके अंदर कुछ ऐसी खूबियां हैं, जो लड़कियों को उसके प्यार में दीवाना कर देती हैं। यही वजह है कि उसकी आज 7-7 बीवियां हैं। यूं तो इस आदमी की शक्ल-सूरत कुछ खास नहीं दिखती है, न ही ये कोई बॉडी बिल्डर है, जिसे देखकर लड़कियां उससे प्रभावित हो जाएं। फिर भी उसे कोई तो कला ऐसी आती है, जिसकी वजह से लड़कियां उसे पसंद करती हैं। यही वजह है कि आज की डेट में उसकी कुल 7 पत्नियां हैं, जो एक ही घर में साथ-साथ रहती हैं।
यह भी पढ़ें- मणिपुर के राज्यपाल बोले - असामाजिक गतिविधियों को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए
इस शख्स का नाम नट्टापोंग छबलेम है और इसकी उम्र 34 साल है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक खुद नट्टापोंग इस बात का दावा करता है कि लड़कियां उसके प्यार में पागल हो जाती हैं। उसे फ्लर्टिंग का बहुत शौक है और उसने कभी भी अपने फ्लर्ट वाले रिश्ते पत्नियों से नहीं छिपाए। यही वजह है कि घर में पत्नियों की संख्या बढ़ती गई। वे अपनी सातों पत्नियों से अलग-अलग जगह पर मिले थे। किसी से वो दोस्तों के ज़रिये मिले, तो किसी से शादी के समारोह पर। कुछ से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के ज़रिये भी हुई है। पेशे से सेल्समैन नट्टापोंग थाईलैंड के नाखोम पथम में रहते हैं। उनकी 7 पत्नियों के साथ-साथ 9 बच्चे भी हैं।
नट्टापोंग के मुताबिक महिलाओं से फ्लर्ट करना उनकी ज़िंदगी का हिस्सा है और वे इसे छिपाते नहीं हैं। उनकी कुछ ऐसी खूबियां हैं, जिसके चलते उनकी पत्नियां बिना एक-दूसरे से लड़े उनके प्यार में दीवानी रहती हैं। चूंकि वो धोखा नहीं दे सकते, इसलिए उन्होंने सभी महिलाओं को एक ही जगह पर ला दिया और उनकी ज़िंदगी अच्छी चल रही है। अपनी पत्नियों की तारीफ करते हुए ये शख्स बताता है कि उन भी का व्यवहार अच्छा है और वे एक-दूसरे से अच्छे से बात करती हैं। न तो किसी में बचपना है और न ही वो नियंत्रण से बाहर होती हैं। वे उन सबको एक साथ रख सकते हैं, इसलिए ही उन्होंने ऐसा किया है वरना ये कोई आसान काम नहीं है।
यह भी पढ़ें- यह है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, ऑडी-बीएमडब्ल्यू के जितनी है कीमत
अपनी पत्नियों की तारीफ करते हुए ये शख्स बताता है कि उन भी का व्यवहार अच्छा है और वे एक-दूसरे से अच्छे से बात करती हैं। न तो किसी में बचपना है और न ही वो नियंत्रण से बाहर होती हैं। वे उन सबको एक साथ रख सकते हैं, इसलिए ही उन्होंने ऐसा किया है वरना ये कोई आसान काम नहीं है। ऐसा नहीं है कि नट्टापोंग पहले शख्स हैं, जो इस तरह के रिश्ते में हैं। इससे पहले ब्रिटेन की एक महिला की कहानी वायरल हो चुकी है, जिसमें उसके कुल 5 पति थे। हालांकि वो इन्हें धोखा दे रही थी। जब उसके ब्वॉयफ्रेंड को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उसने ब्रेकअप कर लिया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |