/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/02/21/3-1676983182.jpg)
पिछले साल सितंबर के महीने में बांग्लादेश में मछुआरों के होश तब उड़े जब उन्हें पदमा नदी से विशाल कातला मछली मिली। आमतौर पर कातला मछली 2 या ढाई किलो तक की होती है मगर बांग्लादेश में जो मछली मिली है वो 18 किलो की है। दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव हैं जिनके बारे में जब हमें पता चलता है तो हम हैरान हो जाते हैं। कुछ अपनी अजीबोगरीब शक्तियों की वजह से फेमस हैं तो कुछ किसी और कारण से। बहुत से जीव अपने साइज के कारण भी चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक विशाल मछली मछुआरों को नदी से मिली है जिसका साइज इतना बड़ा है कि उनके होश उड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- दूसरे देशों को पांडा गिफ्ट कर मालामाल हो गया चीन, जानिए इसके पीछे की खतरनाक डिप्लोमेसी
रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल सितंबर के महीने में बांग्लादेश में मछुआरों के होश तब उड़े जब उन्हें पदमा नदी से विशाल कातला मछली मिली। आमतौर पर कातला मछली 2 या ढाई किलो तक की होती है मगर बांग्लादेश में जो मछली मिली है वो 18 किलो की है। लोगों का दावा है कि इतनी भारी मछली इससे पहले बांग्लादेश में कभी नहीं मिली, इस वजह से इसे अपने में एक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। मछुआरों का तो ये तक कहना है कि ये आसमान से धरती पर उतरी है, क्योंकि इससे पहले इस साइज की मछली उन्होंने कभी नहीं देखी थी। जानकारी के अनुसार ये मछली राजबरी के गोलांदा से पकड़ी गई है। इससे बड़ी कातला मछली इस नदी से नहीं पकड़ी गई है। आपको बता दें कि गुरुदेव हल्दर नाम के मछुआरे ने इस मछली को पकड़ा था। जाल में इतनी बड़ी मछली को फंसा देख सब हैरत में पड़ गए थे। गुरुदेव इसे अपने साथ दौलतदिया फेरी घाट टर्मिनल पर बेचने के लिए लाए थे।
यह भी पढ़ें- आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा 1.5 टन का AC, यहां पर है जबरदस्त डील
मोहम्मद चंदू मोल्लाह एक लोकल व्यापारी हैं जिन्होंने इसे खरीद लिया। रिपोर्ट्स में इस मछली के दाम के बारे में खुलासा नहीं किया गया है पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर मछली इतनी बड़ी थी तो दाम भी काफी ज्यादा रहा होगा। मछुआरों को कहना है कि मौसम गर्म होता जा रहा है, और बारिश भी नहीं हो रही है। इस वजह से पानी का लेवल नीचे जा चुका है। यही कारण है कि रुई, कातला, बोआल आदि जैसी बड़े साइज की मछलियां आसानी से पकड़ में आ जा रही हैं। ऐसी बड़ी मछलियां मानिकगंज और पबना जिले से पाई गई थीं। इससे पहले भी पदमा नदी से एक बड़े साइज की हिल्सा मिली थी मगर इतनी बड़ी कातला पहले कभी नहीं पाई गई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |