
आपने देखा होगा कि बहुत सारे लोग एंटरटेनमेंट के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो कई लड़कियों से जुड़ा है, जिनका वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा। इसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
वैसे वीडियो में लड़की अपना दुख बयां कर रही हैं लेकिन जो बात लड़की न कही है उसे देखकर आपको मजा आएगा। वायरल हो रहे वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, 'बच्चों को मां-बाप से बेहतर कौन समझता है!' दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की काफी दु:खी दिखाई दे रही है। वह लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी न हो पाने की वजह से दु:खी है।
वीडियो में लड़की अपने पैरेंट्स को कोसती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई हैं। सारे लोग आपस में बातें कर रहे हैं। इस बीच एक लड़की दु:खी सा मुंह बनाकर यह कहती है कि, '36 के 36 गुण मिलते थे मेरे और मेरे सैंयां के, लेकिन फिर भी मेरे घरवालों ने मेरा घर बसने नहीं दिया और कहने लगे कि जैसी नालायक उनकी बेटी है वैसा नालायक दामाद नहीं चाहिए।' इसके बाद लड़की की सहेलियों सहित वहां पर सभी लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। यकीन मानिए आप भी वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
बता दें कि वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किये जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'घरवालों ने बहुत बुरा काम किया' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्कूल बंद है तो बच्चे ये हरकतें कर रहे हैं।'
बच्चों को माँ-बाप से बेहतर कौन समझता है! ??#JustForLaugh.
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) January 26, 2022
VC- WhatsApp. pic.twitter.com/0UNJeiCAJg
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |