दुनिया अद्भूत है। विभिन्नताओं की यहां कोई कमी नहीं है। रहस्यों से भरी दुनिया का एक और नजारा सामने आया है जिसे सीप आइलैंड कहत हैं। रहस्यों से भरा आइलैंड्स धरती के कई राज खौलते हैं। बता दें कि अफ्रीका का एक आइलैंड, जिसका नाम है फडिऊथ आइलैंड (Fadiouth Island)।
बता दें कि पश्चिम अफ्रीका में सेनेगल कोस्ट (Senegal Coast) के पास स्थित यह आइलैंड बेहद ही अनोखा है। समुद्र में सीपियां (shells) होना आम बात हैं। ये अलग-अलग किस्म की होती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की फडिऊथ आइलैंड इन्हीं सीपियों से पूरी तरह भरा पड़ा है. ऐसा लगता है जैसे इस पूरे आइलैंड का निर्माण इन्हीं सीपियों (shells) से ही हुआ है।

जांच करने के बाद सामने आया है कि इस आइलैंड पर अब तक करोड़ों की संख्या में अलग-अलग किस्म की सीपियां इकट्ठा हो चुकी हैं। यहीं वजह है कि इस द्वीप को ‘शैल आइलैंड (Shell Island)’ के नाम से भी जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइलैंड पर रास्ते भी सीपों से ही बने हैं। यहां तक कि मकान की दीवारों से लेकर कब्रिस्तान की कब्रें भी सीपियों से ही बनी हुई हैं।