आज के समय में कई लोग कोल्डड्रिंक पीना काफी पसंद करते हैं। लेकिन अधिक मात्रा इसे पीने का क्या नुकसान हो सकता है ये हाल ही में देखने को मिला है। जी हां, चीन से एक ऐसी खबर आई है जिसके बारे में जानकर आप कोल्ड ड्रिंक पीने से तौबा कर सकते हैं। यहां के एक शख्स की मौत इसी कोल्ड ड्रिंक की वजह से हो गई। इस शख्स ने मात्र 10 मिनट के अंदर 1.5 लीटर कोका कोला पी ली थी। इसके बाद उसकी बॉडी में इतनी गैस बनी की उसें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

खबर है कि इस शख्स को काफी गर्मी लग रही थी जिस कारण उसने कोका कोला 1.5 लीटर की बोतल खरीदी और उसे झट से पी गया। इसके बाद उसकी बॉडी के अंदर भयंकर गैस बनी उसकी मौत हो गई। तबीयत खराब होने के बाद 22 साल के इस शख्स को बीजिंग के चाओयांग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उसें बचाया नहीं जा सका।

चीन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है इस कारण शख्स ने डेढ़ लीटर कोका कोला की बोतल खरीदी और उसे गटक गया। इसके बाद अचानक उसकी दिल की धड़कन बढ़ गई और उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया। उसकी सांस भी तेज हो गई। पेट में काफी दर्द के कारण उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां 18 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स का कहना है कि पेट में गैस बनने के कारण उसकी जान चली गई।