प्यार एक ऐसा रिश्ता है जो विश्वास पर टिका रहता है। इसमें धोखा देना यानी रिश्ते की कब्र खोदना। अगर आपस में विश्वास ही ना हो, तो रिश्ता टिक नहीं पाता। इसके बाद भी कई लोग प्यार के रिश्ते को दागदार कर धोखा देने से बाज नहीं आते। आपने कई लोगों की एडवाइज सुनी होगी कि अगर प्यार में एक बार धोखा मिला है, तो उसे दूसरा मौका नहीं देना चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने प्रेमी को धोखे के बाद दूसरा मौका देने की बात शेयर की लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

मिसौरी के केंसास शहर में रहने वाली हाले पियर्स ने लोगों के साथ शेयर किया कि कैसे अब वो अपने धोखबाज प्रेमी को दूसरा मौका दे पैसे कमा रही है? 20 साल की हाले ने बताया कि दो साल के रिलेशन के आबाद उसे पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा था। वो अन्य लड़कियों से डेटिंग एप पर बातें करता था। हाले को अपने बर्थडे पर प्रेमी के धोखे का पता चला। इसके बाद उसने ब्रेकअप कर लिया।

ब्रेकअप के कुछ समय के बाद हाले का प्रेमी वापस लौटा। उसने हाले से माफ़ी मांगी। उसने खुद को बेवक़ूफ़ कहा और उससे दुबारा मौका माँगा। हाले ने ऑनलाइन अपने प्रेमी के कई मेसेज पढ़े थे। वो कई महिलाओं से फ़्लर्ट करता था। जब उसने हाले से माफ़ी मांगते हुए दूसरा मौका मांगा तो एक शर्त पर प्रेमिका ने उससे पैचअप किया। अपने इस तरीके का वीडियो हाले में ऑनलाइन शेयर किया, जिसे अभी तक 44 लाख लोगों ने देखा।

हाले अपने प्रेमी को दूसरा मौका देने के बदले उससे जमकर पैसे कमा रही है। वो अपने प्रेमी से अब मिलने से लेकर बातें करने तक के पैसे चार्ज करती है। एक बार चैट करने के लिए हाले 20 हजार रुपए लेती है। इसके अलावा मिलने का अलग से रेट तय है। हाले ने बताया कि इन पैसों से वो अपने कॉलेज का खर्च उठा रही है। साथ ही अपने परिवार की भी मदद करती है। इस खबर को शेयर करने के बाद लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट किये। कुछ ने इसके फेवर में बातें कही तो कुछ ने उसे लालची बताया। हालांकि, हाले ने कहा कि उसे किसी बात का फर्क नहीं पड़ता। वो अपने एक्स के साथ ऐसे ही बिहेव करेगी।