आजकल जानवरों को इंसान बहुत प्यार करते हैं। इन पर बहुत खर्च करते हैं। हाल ही में खबर सामने आई है जहां मलेशिया (Malaysia) में महिला ने पेट शॉप से एक बिल्ली को खरीदी है और उसकी देखरेख पर लाखों खर्च कर चुकी है। महिला ने बिल्ली का चौथा जन्मदिन मनाया है जिसमें महिला ने बर्थडे बिल्ली (cat) को लॉकेट गिफ्ट किया है जो 4 लाख रुपए का है।
मलेशिया की बिजनेसवुमन हलिजा मयसुरी (Halija Maysuri) को बिल्ली से इतन लगाव है कि वह उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। हलिजा ने हाल ही में अपनी बिल्ली का चौथा बर्थडे बड़े धूमधाम से मनाया है। हलिजा ने अपनी बिल्ली के बर्थडे पर उसे 4 लाख का लॉकेट गिफ्ट किया है। ये रकम सुनकर ही आप चौंक गए होंगे।

ये लॉकेट (locket) भी सोने का है, जिसे आम इंसान शायद ही खरीद पाए. आपको जानकर हैरानी होगी कि मनी उसके घर में अकेली पेट नहीं है। हलिजा और उनके पति के पास पहले से ही दो और बिल्लियां हैं. लेकिन उन्हें मनी से बेहद लगाव है। यही वजह है कि उन्होंने उसके चौथे जन्मदिन पर ऐसा तोहफा गिफ्ट किया, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई दंग रह गया।